बटियागढ़: धूमा निवासी एक युवक ने सास-ससुर पर लगाए मारपीट और अभद्रता करने के आरोप, हटा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बटियागढ़ ब्लॉक के मगरोंन थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी राममिलन अहिरवार उम्र 38 वर्ष ने अपनी सास ससुर पर धक्का मुक्की कर अभद्रता,गालीगलौज और मारपीट के आरोप लगाते हुए हटा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,आरोप है कि आज दोपहर करीब 3 बजे जब वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया तो ससुराल पक्ष के लोगो ने घटना की,रिपोर्ट के बाद हटा थाना पुलिस ने अस्पताल भेजा