कुर्था: मानिकपुर प्राथमिक विद्यालय में आग से बचाव के लिए दी गई जानकारी
Kurtha, Arwal | May 2, 2026 मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में आगलगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने छात्रों को आग के कारणों, नुकसान और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने 'रुको, लेटो, लुढको' मंत्र सिखाया। बिजली की आग पर पानी न डालने, अग्निशमन यंत्र उपयोग जैसे टिप्स दिए।