लखीसराय: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में राखी मेकिंग, पेंटिंग व पाक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
सावन माह शुरुआत होते ही बहनों को धागों का त्योहार रक्षाबंधन का इंतजार रहता है इस बार यह त्योहार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को लेकर स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं में काफी उत्साह है। बुधवार को यह उत्साह और भी बढ़ गया जब स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं ने आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर में राखी मेकिंग कंपीटिशन में हिस्सा लिया।