पदमपुर: गजसिंहपुर पावर हाउस के पास पुलिस ने की कार्रवाई, 44530 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
गजसिंहपुर थाना पुलिस ने पावर हाउस के पास कार्रवाई करते हुए 44530 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से 44530 नशे की गोलियां बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।