हमीरपुर --- शनिवार शाम श्रावण मास पूजा की श्रृंखला में आर्ट ऑफ़ लिविंग की स्थानीय इकाई ने हीरा नगर के चौहान हॉउस में रुद्रपूजा का आयोजन करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया | बंगलौर केंद्र से अति वरिष्ठ शिक्षक अभय शर्मा ने पूजा सम्पन्न करने से पहले उपस्थित भक्तजनों को श्रावण मास में रूद्रपुजा के महत्व पर गहराई से जानकारी दी |रूद्र पूजा मतलब कण कण में भगवान शिव की शक्ति और ऊर्जा को महसूस करना, जिसे मंत्र स्नान के साथ वेहतर तरीके से अनुभव किया जा सकता है | पूजा के मंत्रोउचारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र से विशेष रूप से पंडित आमंत्रित किये गए हैं |
इस मौक़े पर वरिष्ठ शिक्षिका इन्ना चौहान और शिवानी चौहान ने मुख्य यजमान की भूमिका अदा की |
आर्ट ऑफ़ लिविंग के जिला भर के अनेक शिक्षक विद्या सागर sharma, अश्वनी शर्मा, जोगिंदर ठाकुर, अमित ठाकुर जिला शिक्षक संयोजक सुषम लता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे |पूजा के अंत में ध्यान, भजन कीर्तन के साथ वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया |
जिला मीडिया सह प्रभारी जोगिंदर ठाकुर ने ये जानकारी दी