कासगंज: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 65 में से 17 शिकायतें मौके पर निस्तारित
जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील कासगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।