बाह: रैपुरा भदौरिया की गौशाला में ठंड से आधा दर्जन गायों की मौत, शव नोचते स्वानों का वीडियो हुआ वायरल
बाह के ग्राम पंचायत रैपुरा भदौरिया की गौशाला में लापरवाही का मामला सामने आया है। ठंड और शीत लहर के चलते एक दर्जन से अधिक गायें बीमार हो गईं और आधा दर्जन की मौत हो गई। मृत गायों के शव खुले में पड़े रहने से स्वान उन्हें नोचते दिखे, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल गई और ग्रामीणों में रोष है। गौशाला में ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं दिखे।