बाह: पापरीनागर गांव में खेत किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरीनागर में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह दौड़ लगाने आये युवाओं ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भागीरथ, निवासी पापरीनागर के रूप में हुई है। शव पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।