बाह: अर्जुनपुरा गांव में विद्युत हीटर से करंट लगने से बुजुर्ग की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव अर्जुनपुरा में सर्दी से बचने के लिए चल रहे विद्युत हीटर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पंडित जगदीश पलिया नामक बुजुर्ग रात में कमरे के अंदर हीटर का उपयोग कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त बुजुर्ग अकेले कमरे में सो रहे थे। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़