जींद: जींद में 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी
Jind, Jind | Oct 24, 2026 जींद पुलिस ने गांव बीबीपुर के नजदीक नाकाबंदी कर 23 किलो 408 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक उपासना IPS के निर्देश में हुई ये कार्रवाई हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 15बी/61/85 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।