समस्तीपुर: सदर अस्पताल के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आईसा इन्नोस के द्वारा 27 जुलाई को डीएम के समक्ष किया जाएगा प्रदर्शन
आईसा इन्नोस के जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया सदर अस्पताल के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर 27 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष किया जाएगा प्रदर्शन। उन्होंने बताया प्रदर्शन को लेकर शहर के बस स्टैंड से जुलूस निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसको लेकर अपील की गई है।