बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने झिंनगुवां तिगैला पर 63 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि,मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर झिंनगुवां तिगैला पर छापामार करवाई की गई।जिसमें आरोपी कृपाल सिंह ठाकुर पुत्र दशरथ सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी झिंनगुवां के पास 07 पेटियाँ मिलीं।जिसमें 350 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन मात्रा 63 लीटर कीमत ₹28000 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।