हसनपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, सपा विधायक कमल अख्तर रहे उपस्थित
संविधान निर्माता डाक्टर भीम राव अंबेडकर का जन्मदिन पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान बनाने तक के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी के साथ विधायक कमाल अख्तर द्वारा बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।