शाहगंज: गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास ट्रको की भिड़ंत मे ट्रक चालक की मौत
जौनपुर शाहगंज मार्ग पर क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को ट्रको की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गयी। घटना का कारण ट्रक चालक को झपकी लगाना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गयी जहाँ चिकित्सको ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।