शाहगंज: कोइरीडीहा बाजार के पास बस और ट्रक की टक्कर 6 यात्री हुए घायल
बुधवार बारिश के दौरान जौनपुर शाहगंज मार्ग पर रोडवेज बस शाहगंज से सवारी लेकर जौनपुर जा रही थी कि कोइरीडीहा बाजार के पास जौनपुर की तरफ से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बस पर सवार 8 वर्षीय बालक श्रेष्ठ श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आयीं