Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

जिले में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: हजारों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ - विकासखंड #देवास, टोंकखुर्द और सोनकच्छ में आयोजित हुए शिविर - शिविर में नागरिकों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड, श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत किए गए पंजीयन। - Read More:-https://t.co/m7zX6whubQ #dewas https://t.co/BmOYtupPQl

1 views | Dewas, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अजा एवं अजजा मोर्चा की जिला बैठक देवास में संपन्न हुई।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अजा एवं अजजा मोर्चा की जिला बैठक देवास में संपन्न हुई।

Dewas Nagar, Dewas | Jun 13, 2026

देवास के खटाम्बा क्षेत्र स्थित दुर्गानगर की दर्जनों महिलाओं ने समूह बनवाने और लघु उद्योग ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में बीएनपी थाना पुलिस की तत्परता के बाद आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

पीड़िता ज्योति ने बताया कि सुनीता जैलोद नामक महिला उनके क्षेत्र में आई थी। उसने महिलाओं को समूह के माध्यम से पैकिंग कार्य दिलाने का भरोसा दिलाया और प्रत्येक सदस्य से 500 रुपये लेकर समूह का रजिस्ट्रेशन करवाया। महिला ने दावा किया था कि वह 12 महीने तक लगातार काम उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सात दिन की ट्रेनिंग भी दी गई, लेकिन बाद में न तो कोई काम मिला और न ही दिए गए वादे पूरे हुए।

महिलाओं का आरोप है कि इसके बाद सुनीता जैलोद ने लघु उद्योग ऋण दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि एग्रीमेंट के आधार पर ऋण स्वीकृत कराया जाएगा। इसके नाम पर एक लाख रुपये के ऋण पर करीब 6,500 से 7,000 रुपये, दो लाख रुपये के ऋण पर 15,000 रुपये, तीन लाख रुपये के ऋण पर 30,000 रुपये और पांच लाख रुपये के ऋण पर 77,000 रुपये तक महिलाओं से जमा करवाए गए।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार क्षेत्र की 40 से 50 महिलाओं से इस तरह राशि वसूली गई है। महिलाओं का कहना है कि उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो ऋण मिला और न ही कोई लाभ प्राप्त हुआ। महिलाओं ने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह भी शामिल हो सकता है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएनपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारिया का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया और न्याय की दिशा में त्वरित कदम उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच कर आरोपी महिला के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास के खटाम्बा क्षेत्र स्थित दुर्गानगर की दर्जनों महिलाओं ने समूह बनवाने और लघु उद्योग ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में बीएनपी थाना पुलिस की तत्परता के बाद आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। पीड़िता ज्योति ने बताया कि सुनीता जैलोद नामक महिला उनके क्षेत्र में आई थी। उसने महिलाओं को समूह के माध्यम से पैकिंग कार्य दिलाने का भरोसा दिलाया और प्रत्येक सदस्य से 500 रुपये लेकर समूह का रजिस्ट्रेशन करवाया। महिला ने दावा किया था कि वह 12 महीने तक लगातार काम उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सात दिन की ट्रेनिंग भी दी गई, लेकिन बाद में न तो कोई काम मिला और न ही दिए गए वादे पूरे हुए। महिलाओं का आरोप है कि इसके बाद सुनीता जैलोद ने लघु उद्योग ऋण दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि एग्रीमेंट के आधार पर ऋण स्वीकृत कराया जाएगा। इसके नाम पर एक लाख रुपये के ऋण पर करीब 6,500 से 7,000 रुपये, दो लाख रुपये के ऋण पर 15,000 रुपये, तीन लाख रुपये के ऋण पर 30,000 रुपये और पांच लाख रुपये के ऋण पर 77,000 रुपये तक महिलाओं से जमा करवाए गए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार क्षेत्र की 40 से 50 महिलाओं से इस तरह राशि वसूली गई है। महिलाओं का कहना है कि उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो ऋण मिला और न ही कोई लाभ प्राप्त हुआ। महिलाओं ने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह भी शामिल हो सकता है। मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएनपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारिया का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया और न्याय की दिशा में त्वरित कदम उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच कर आरोपी महिला के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 13, 2026

देवास जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भील आमला में वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शासकीय अमले पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम भील आमला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के करीब 20 से 25 लोगों ने एकजुट होकर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्य करने से रोकने का प्रयास किया तथा शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना में वन विभाग के पांच कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बैस, थाना प्रभारी कमलापुर निरीक्षक मनोज सिंह और चौकी प्रभारी बिजवाड़ उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले में थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 193/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीमों ने ग्राम भील आमला और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
शिवम डाबर (24 वर्ष)
विशाल बुंदेला (26 वर्ष)
मंसाराम (50 वर्ष)
धन्नालाल बामनिया (50 वर्ष)

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भील आमला में वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शासकीय अमले पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम भील आमला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के करीब 20 से 25 लोगों ने एकजुट होकर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्य करने से रोकने का प्रयास किया तथा शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना में वन विभाग के पांच कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बैस, थाना प्रभारी कमलापुर निरीक्षक मनोज सिंह और चौकी प्रभारी बिजवाड़ उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 193/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीमों ने ग्राम भील आमला और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी: शिवम डाबर (24 वर्ष) विशाल बुंदेला (26 वर्ष) मंसाराम (50 वर्ष) धन्नालाल बामनिया (50 वर्ष) पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 13, 2026