जतारा: रतनगुवां:बिजली दफ्तर में मारपीट, नौ लोगों पर FIR दर्ज में कर्मियों के प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बाद कार्यवाही
बिजली विभाग के दफ्तर में मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपी रतनगुवां गांव के निवासी बताए गए हैं। यह कार्रवाई विद्युत कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बाद की गई। दबाव के बाद जतारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।