झाझा: पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, झाझा थाना में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को दिए गए दिशा निर्देश
Jhajha, Jamui | Oct 16, 2026 दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झाझा थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे थाना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्थल पर मुस्तैद रहकर ईमानदारी से ड्यूटी करने को कहा। साथ ही बिना जरूरी कारण तैनाती स्थल नहीं