वाराणसी ब्रेकिंग
वाराणसी MLC चुनाव में 3 हजार वोटों से आगे सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया नतीजे छिपाने का आरोप समर्थकों से सड़क पर आने की कर दी अपील
वाराणसी में घमासान सपा MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने मतगणना प्रशासन पर लगाए गंभीर धांधली के आरोप।
3000 वोटों की बढ़त, सपा प्रत्याशी का दावा— लगातार दो राउंड में आगे रहने के बावजूद नहीं दी जा रही अपडेट जानकारी।
तीसरे राउंड की मतगणना शुरू होने के बाद अधिकारियों पर सूचना दबाने का आरोप।
आशुतोष सिन्हा बोले— सरकार के इशारे और दबाव में प्रशासनिक अधिकारी नहीं कर रहे आधिकारिक अनाउंसमेंट।
सपा प्रत्याशी ने प्रशासन को चेतावनी दी— 10 हजार से ज्यादा समर्थक सड़कों पर उतरने को तैयार।
आरोपों के बाद मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, माहौल हुआ गरमाया।
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप कर पारदर्शी तरीके से राउंड-वार नतीजों का ऐलान करने की मांग की।