कानपुर: क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा 77 खोए हुए फोन किए गए बरामद
वर्ष 2023 में कानपुर नगर से खोये हुए वह गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल टीम द्वारा कुल 77 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख65 हजार बताई जा रही है।मोबाइल फोन को उनके आवेदकों को वापस किया गया खोए हुए फोन पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।