कानपुर: सनिगवां में सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिग्वां में सूदखोरों से परेशान 40 वर्षीय चांद खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक ने आधार कार्ड से चार से पांच लोगों से लोन ले रखा था जिसके कारण सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे।थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।