मांट: गांव मसंद गढ़ी में हुई गैर इरादतन हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Mar 25, 2026 22 फरवरी को मांट के गांव मसंद गढ़ी में बच्चों की लड़ाई में एक बुजुर्ग घायल हो गया था, जिसकी 18 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी,रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मांट तहसील के थाना नोहझील पुलिस ने आज सुबह साढ़े नौ बजे घटना के आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा को यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 75 के पुल केपास से गिरफ्तार कर लिया।