छतरपुर: छतरपुर फोरलेन पर मौत से खेलता बाइक सवार, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
छतरपुर के खजुराहो-झांसी फोरलेन पर एक युवक का तेज रफ्तार में बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे वायरल हुआ है। बिना सुरक्षा के एक पहिए पर बाइक चलाते हुए उसने राहगीरों की जान जोखिम में डाली। रोकने पर युवक ने लापरवाही भरा जवाब दिया। मामले में लोगों ने कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।