लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल में सहायक शिक्षा पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर मंगलवार की पूर्वाह्न 9:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी, जहां प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक निगरानी रखी जा रही है।