जानसठ: मुजफ्फरनगर के शुकदेव आश्रम में डॉ. मोहन भागवत ने वेदव्यास मंदिर का लोकार्पण किया
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुजफ्फरनगर के श्री शुकदेव आश्रम में राष्ट्र कल्याण के लिए हवन-यज्ञ किया, अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की और वेदव्यास मंदिर व डोगरे भागवत कथा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने राष्ट्रधर्म की महत्ता पर जोर देते हुए अभिनंदन ग्रंथ का भी विमोचन किया।