गंगरार: गंगरार में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ में गंगरार थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 1 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एनएच-48 पर गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।