धौलपुर: गर्मी में आमजन को एहतियात बरतने की सलाह, DM ने कार्यालय से जारी की एडवाइजरी
जिले में बढ़ रही गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। इन दिनों अत्यधिक गर्मी व लू-तापघात होने से आमजन चपेट में आ सकते हैं, खासकर हाइरिस्क वाले लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बुधवार शाम में निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट एवं पूर्वानुमान अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चितकर