लोहरदगा: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने मतदाता सूची पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र का योद्धा
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे कहा कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई मतदाता सूची को चुनौती देते हैं। उन्होंने पूछा, "क्या यह सूची वास्तव में चुनाव आयोग की है या किसी और की?" भगत ने कहा कि जब चुनाव आयोग मतदाता सूची प्रकाशित करता है, तो उसकी सत्यता की पुष्टि और स्पष्टीकरण सबसे पहले होना चाहिए।