Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बड़वानी 10 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ आदर्श महाविद्यालय, ग्राम करी, बड़वानी में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बड़वानी नगरीय एवं बड़वानी ग्रामीण चार्ज के नियुक्त क्षेत्र पदाधिकारियों को डीसीएचबी पोर्टल एवं ऐप के संचालन, राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों के संकलन तथा फील्ड कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला जनगणना अधिकारी श्री शक्ति सिंह चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को डीसीएचबी कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में भोपाल से नियुक्त जिला जनगणना प्रभारी श्री निखिल तिवारी एवं प्रशिक्षक श्री सौरभ चौधरी द्वारा डीसीएचबी पोर्टल एवं ऐप के संचालन, आंकड़ों के संकलन तथा फील्ड कार्य की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का अगला चरण निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को आदर्श महाविद्यालय, ग्राम करी (पाटी ग्रामीण, अंजड़ ग्रामीण एवं अंजड़ नगरीय), 13 जुलाई को शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय, पानसेमल, 14 जुलाई को नवीन आजीविका भवन, राजपुर तथा 15 जुलाई को नवीन नगरपालिका सभागृह, सेंधवा में आयोजित किया जाएगा।

28 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

MORE NEWS

बड़वानी जिले के थाना नागलवाड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रामकुमार पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन क्रमांक MP46G2214 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। भवरापुरा निवासी 19 वर्षीय चालक योगेश मोरे के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। बड़वानी पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #NagalwadiNews #TrafficPolice #MpPolice

बड़वानी जिले के थाना नागलवाड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रामकुमार पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन क्रमांक MP46G2214 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। भवरापुरा निवासी 19 वर्षीय चालक योगेश मोरे के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। बड़वानी पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #NagalwadiNews #TrafficPolice #MpPolice

Barwani, Barwani | Jul 14, 2026

बड़वानी शहर के झंडा चौक स्थित नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडर मार्केट के लोकार्पण समारोह में उपजा विवाद अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के उल्लंघन और बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंच पर हाथापाई करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #PoliticalDispute #PoliceAction #MpNews

बड़वानी शहर के झंडा चौक स्थित नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडर मार्केट के लोकार्पण समारोह में उपजा विवाद अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के उल्लंघन और बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंच पर हाथापाई करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #PoliticalDispute #PoliceAction #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 14, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न
--------
अधिकारियों को स्व-प्रेरणा से परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश
-------
सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और हितग्राहीमूलक योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
बड़वानी 13 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस सप्ताह आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों व अभियानों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे स्व-प्रेरणा से रिजल्ट ओरिएंटेड/परिणामोन्मुखी कार्यशैली रखें, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश
1. बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर बैठक में कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण एक सतत प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को नियमित रूप से कार्य करते हुए आवेदकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना होगा। बैठक के दौरान विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज किए गए जवाबों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी पोर्टल पर भविष्यात्मक जवाब दाखिल न करे, बल्कि समस्याओं का धरातल पर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
2. बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं, जिनमें बैंकों की सक्रिय भागीदारी है, की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और मुद्रा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षा कर अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान क्वार्टर (तिमाही) के मासिक लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रकरणों का समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही, जिन आवेदनों का निराकरण हो चुका है या जिन्हें बैंक द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, उन्हें तत्काल संबंधित पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
3. महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान पोषण ज्योति अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग और छुट्टी के बाद भी उनके पोषण सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम को फील्ड में चिह्नित बच्चों (एनोरेक्सिया, टीबी, कुपोषण, जन्मजात हृदय विकार, सिकल सेल आदि से पीड़ित) के उपचार पर तत्काल विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
4. लंबित संबल पंजीयन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निश्चित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया।
5. आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन के आधार पर इन मामलों का निपटारा करें।
6. शिक्षा अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को यू-डाइस पोर्टल पर लंबित डाटा एंट्री शीघ्र पूरी करने तथा सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। अनुशासन के लिए सार्थक ऐप पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया।
7. स्वास्थ्य अंतर्गत ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत शीघ्र एएनसी (एएनसी) पंजीकरण, गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप (पीआईएच) की समय पर पहचान, और गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की ट्रैकिंग कर उन्हें चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए। प्रसव की संभावित तिथि के उचित प्रबंधन और हाई-रिस्क मामलों की निगरानी कर संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी आए। इसके साथ ही 16 जुलाई को आकांक्षी विकासखंड पाटी के बोकराटा सेक्टर में आयोजित होने वाले ग्रीन कमांडो अभियान को लेकर लॉजिस्टिक्स,मेडिकल कीट,अन्य प्रबंधन के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।
8. बैठक में कृषि विभाग के अंतर्गत उर्वरक वितरण, एचडीपीएस तकनीक, प्राकृतिक कृषि सहित उद्योग, उद्यानिकी, निर्माण, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
#JansamparkMP
#Badwani

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक संपन्न -------- अधिकारियों को स्व-प्रेरणा से परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश ------- सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और हितग्राहीमूलक योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा बड़वानी 13 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस सप्ताह आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों व अभियानों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे स्व-प्रेरणा से रिजल्ट ओरिएंटेड/परिणामोन्मुखी कार्यशैली रखें, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश 1. बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर बैठक में कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण एक सतत प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को नियमित रूप से कार्य करते हुए आवेदकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना होगा। बैठक के दौरान विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज किए गए जवाबों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी पोर्टल पर भविष्यात्मक जवाब दाखिल न करे, बल्कि समस्याओं का धरातल पर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। 2. बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं, जिनमें बैंकों की सक्रिय भागीदारी है, की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और मुद्रा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षा कर अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान क्वार्टर (तिमाही) के मासिक लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रकरणों का समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही, जिन आवेदनों का निराकरण हो चुका है या जिन्हें बैंक द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, उन्हें तत्काल संबंधित पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। 3. महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान पोषण ज्योति अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग और छुट्टी के बाद भी उनके पोषण सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम को फील्ड में चिह्नित बच्चों (एनोरेक्सिया, टीबी, कुपोषण, जन्मजात हृदय विकार, सिकल सेल आदि से पीड़ित) के उपचार पर तत्काल विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। 4. लंबित संबल पंजीयन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निश्चित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया। 5. आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन के आधार पर इन मामलों का निपटारा करें। 6. शिक्षा अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को यू-डाइस पोर्टल पर लंबित डाटा एंट्री शीघ्र पूरी करने तथा सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। अनुशासन के लिए सार्थक ऐप पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया। 7. स्वास्थ्य अंतर्गत ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत शीघ्र एएनसी (एएनसी) पंजीकरण, गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप (पीआईएच) की समय पर पहचान, और गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की ट्रैकिंग कर उन्हें चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए। प्रसव की संभावित तिथि के उचित प्रबंधन और हाई-रिस्क मामलों की निगरानी कर संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी आए। इसके साथ ही 16 जुलाई को आकांक्षी विकासखंड पाटी के बोकराटा सेक्टर में आयोजित होने वाले ग्रीन कमांडो अभियान को लेकर लॉजिस्टिक्स,मेडिकल कीट,अन्य प्रबंधन के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। 8. बैठक में कृषि विभाग के अंतर्गत उर्वरक वितरण, एचडीपीएस तकनीक, प्राकृतिक कृषि सहित उद्योग, उद्यानिकी, निर्माण, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

आशाग्राम ट्रस्ट त्याग,सेवा एवं समर्पण  के 43 वर्ष
वंचित वर्ग की समावेशी कौशल प्रदर्शनी अनुकरणीय  न्यायाधीश श्री अमूल मंडलोई
बड़वानी 13 जुलाई 2026/जिले का आशाग्राम ट्रस्ट 13 जुलाई 1983 को लिखी गई एक ऐसी सेवा की इबारत है जो अपनी स्थापना की नींव में ही समाज के सबसे संवेदनशील एवं उपेक्षित कुष्ठ रोगियों के प्रति मानवीयभाव को समाहित किए हुए हैं। आशाग्राम ट्रस्ट के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष जनों के विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ-साथ समावेशी कौशल प्रदर्शनी लगाई गई जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमूल मंडलोई एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल के द्वारा ट्रस्ट सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं न्यासीगणों की उपस्थिति में किया गया। न्यायाधीश श्री मंडलोई ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा स्वावलंबन का प्रतीक समावेशी कौशल प्रदर्शनी दिव्यांगजनों विशेष कर मनोरोगियों एवं कुष्ठ रोगियों के द्वारा तैयार की गई अनुपम कृति को एक प्लेटफार्म प्रदान करना  है। इसे अखिल भारतीय स्तर की प्रदर्शनी में भेजने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शनी में कुष्ठ रोगियों एवं मनोरोगियों के द्वारा तैयार किए गए हस्त निर्मित आसन एवं पेंटिंग के साथ-साथ डिस्पोजल वेस्ट से बनाए गए झूमर आकर्षण का केंद्र रहे ।श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संचालित आशाग्राम ट्रस्ट  एक और जहां निराश्रित मनोरोगियों को संबल प्रदान करते हुए बिछड़े हुए परिवार से मिला रहा है वही चिकित्सा सेवा प्रकल्प एवं स्वावलंबन गतिविधियों में भी निरंतर सेवारत है। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया  ट्रस्ट के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर समावेशी खेल एवं कौशल प्रदर्शनी के द्वारा मनोरोगियों, कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजनों के साथ सामान्यजनों ने समरस समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी, डॉ सुहास यादव, श्री के एस मकवाना, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, डॉ संजय राठौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री अर्जुन परमार ,श्री समाधान पाटील,श्रीमती साधना भावसार आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग स्टाफ उपचारित मनोरोगी आदि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

आशाग्राम ट्रस्ट त्याग,सेवा एवं समर्पण के 43 वर्ष वंचित वर्ग की समावेशी कौशल प्रदर्शनी अनुकरणीय न्यायाधीश श्री अमूल मंडलोई बड़वानी 13 जुलाई 2026/जिले का आशाग्राम ट्रस्ट 13 जुलाई 1983 को लिखी गई एक ऐसी सेवा की इबारत है जो अपनी स्थापना की नींव में ही समाज के सबसे संवेदनशील एवं उपेक्षित कुष्ठ रोगियों के प्रति मानवीयभाव को समाहित किए हुए हैं। आशाग्राम ट्रस्ट के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष जनों के विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ-साथ समावेशी कौशल प्रदर्शनी लगाई गई जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमूल मंडलोई एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल के द्वारा ट्रस्ट सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं न्यासीगणों की उपस्थिति में किया गया। न्यायाधीश श्री मंडलोई ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा स्वावलंबन का प्रतीक समावेशी कौशल प्रदर्शनी दिव्यांगजनों विशेष कर मनोरोगियों एवं कुष्ठ रोगियों के द्वारा तैयार की गई अनुपम कृति को एक प्लेटफार्म प्रदान करना है। इसे अखिल भारतीय स्तर की प्रदर्शनी में भेजने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शनी में कुष्ठ रोगियों एवं मनोरोगियों के द्वारा तैयार किए गए हस्त निर्मित आसन एवं पेंटिंग के साथ-साथ डिस्पोजल वेस्ट से बनाए गए झूमर आकर्षण का केंद्र रहे ।श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संचालित आशाग्राम ट्रस्ट एक और जहां निराश्रित मनोरोगियों को संबल प्रदान करते हुए बिछड़े हुए परिवार से मिला रहा है वही चिकित्सा सेवा प्रकल्प एवं स्वावलंबन गतिविधियों में भी निरंतर सेवारत है। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया ट्रस्ट के 43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर समावेशी खेल एवं कौशल प्रदर्शनी के द्वारा मनोरोगियों, कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजनों के साथ सामान्यजनों ने समरस समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी, डॉ सुहास यादव, श्री के एस मकवाना, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, डॉ संजय राठौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री अर्जुन परमार ,श्री समाधान पाटील,श्रीमती साधना भावसार आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग स्टाफ उपचारित मनोरोगी आदि उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बड़वानी 13 जुलाई 2026/जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने बड़वानी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं।

उन्होंने ग्राम पाँचपुला उत्तर में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले माध्यमिक विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात पाटी जनपद के ग्राम सिंधी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम गोलपाटीवाड़ी में ₹12 लाख की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण तथा ₹12 लाख की लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचे।
#JansamparkMP
#Badwani

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन बड़वानी 13 जुलाई 2026/जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल ने बड़वानी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने ग्राम पाँचपुला उत्तर में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले माध्यमिक विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात पाटी जनपद के ग्राम सिंधी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम गोलपाटीवाड़ी में ₹12 लाख की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण तथा ₹12 लाख की लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बड़वानी 10 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ आदर्श महाविद्यालय, ग्राम करी, बड़वानी में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बड़वानी नगरीय एवं बड़वानी ग्रामीण चार्ज के नियुक्त क्षेत्र पदाधिकारियों को डीसीएचबी पोर्टल एवं ऐप के संचालन, राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों के संकलन तथा फील्ड कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला जनगणना अधिकारी श्री शक्ति सिंह चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को डीसीएचबी कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में भोपाल से नियुक्त जिला जनगणना प्रभारी श्री निखिल तिवारी एवं प्रशिक्षक श्री सौरभ चौधरी द्वारा डीसीएचबी पोर्टल एवं ऐप के संचालन, आंकड़ों के संकलन तथा फील्ड कार्य की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का अगला चरण निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को आदर्श महाविद्यालय, ग्राम करी (पाटी ग्रामीण, अंजड़ ग्रामीण एवं अंजड़ नगरीय), 13 जुलाई को शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय, पानसेमल, 14 जुलाई को नवीन आजीविका भवन, राजपुर तथा 15 जुलाई को नवीन नगरपालिका सभागृह, सेंधवा में आयोजित किया जाएगा। - Barwani News