खेरागढ़: खेरागढ़ में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार
Kheragarh, Agra | Jul 24, 2026 थाना खेरागढ़ पुलिस ने नोटों की गड्डी का लालच देकर महिलाओं से सोने के कुंडल ठगने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने के कुंडल, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक और ₹500 के नोट लगा फर्जी कागज का बंडल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बाजारों में महिलाओं को झांसा देकर आभूषण ठगने की बात स्वीकार की। द