अम्बाला: कल शंभू बॉर्डर पर किसान मनाएंगे मजदूर दिवस, शंभू रेलवे स्टेशन से किसान नेता तेजवीर सिंह ने दी जानकारी
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 शंभू रेलवे स्टेशन से किसान नेता तेजवीर सिंह ने 1 मई को इलाके के सभी किसान और मजदूरों से शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 1 मई को मजदूर दिवस है और इस मौके पर सभी किसान धरना स्थल पर पहुंचकर एकजुट होने का परिचय दें।