अम्बाला: गांव रामपुर छपरा से जेठानी के साथ दवाई लेने गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 18 महीने के बेटे के साथ लापता
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 गांव रामपुर छपरा से एक महिला अपने 18 महीने के बेटे को लेकर दवा लेने के लिए जेठानी के साथ डॉक्टर के पास गई। वहां से महिला अपनी जेठानी को बोलकर गई कि वह बब्याल में अपनी बहन के घर जा रही है। लेकिन न तो वह बब्याल पहुंची और न ही वापस दवा लेने आई। यहां तक की घर भी वापस नहीं पहुंची तो पति ने पत्नी और बेटे के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया।