अम्बाला: अंबाला में वेंडर ने की यात्री की धुनाईः बेगमपुरा एक्सप्रेस से सहारनपुर जा रहा थाट्रेन में खाना नहीं बेच पाए तो हमला किया
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में वेंडर ने यात्री की धुनाई कर दी। विवाद ट्रेन का दरवाजा न खोलने को लेकर हुआ। वेंडर का कहना था कि यात्री ने दरवाजा नहीं खोला, जिसकी वजह से वह खाना नहीं बेच पाए। जबकि यात्री का कहना है कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी।यात्री का आरोप है कि ट्रेन में चढ़े 2 वेंडर ने पहले गाली-गलौज की, फिर ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दी।