अम्बाला: पुरानी रंजिश के चलते रेलवे रोड पर एक बार फिर युवक पर डेढ़ दर्जन बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 शहर के परशुराम नगर के रहने वाले युवक पर पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर रेलवे रोड पर करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि वह भाग कर पेट्रोल पंप की छत पर चढ़ गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 3 मार्च को भी उसके घर के बाहर हवाई फायर किए गए थे। घटना 23 अप्रैल की है।