अम्बाला: चौक से सवारियां न उठाने देने को लेकर अग्रसेन चौक पर ऑटो चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 अग्रसेन चौक पर ऑटो चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ दरी बिछाकर मोर्चा खोल दिया। इस दौरान ऑटो चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। यूनियन के प्रधान ने कहा है कि ऑटो चालकों के पास कमाई का और कोई साधन नहीं है, वहीं अंबाला पुलिस अग्रसेन चौक से ऑटो चालकों को सवारियां उठाने नहीं दे रही। जिस वजह से आर्थिक संकट छा गया है।