यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बीकर गांव में सोमवार को उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब गांव के ही माता प्रसाद निषाद पुत्र राजा राम नशे में धुत होकर गांव के बाहर लगे हाई टेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत कर उसे नीचे उतरवाया।