बहराइच: जेल रोड इलाके के पास दो टप्पेबाजों ने महिला के जेवर छीनकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शहर के देहात कोतवाली इलाके के जेल रोड पर बुधवार को बच्चे को स्कूल लेने जा रही महिला को दो टप्पेबाजों ने रोक लिया। धमकाते हुए कान व गले में पहने हुए जेवर छीनकर भाग गए। पीडि़ता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर छीना झपटी, जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज किया। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।