कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम महेश पुत्र कुंवरपाल है। आरोपी सोरों कोतवाली क्षेत्र के चंदवा गांव का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।