पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुए उदय यादव हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में हुए उदय यादव हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त रणधीर कुमार को पुलिसनी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ दिन पहले एक महिला अधिवक्ता की गिरफ्तारी हुई थी। बीते 10 अप्रैल को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास अपराधियों ने उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।