सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित
कलेक्टर अरूण परमार के अध्यक्षता में सीईपीआई ऐरिया में आने वाले औद्योगिक कंम्पनियां जिसमें एनसीएल की सभी परियोजनाएं एनटीपीसी हिन्डालको महान, रिलायंस आदि कम्पनियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रिय प्रदूषण अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा पूर्व बैठक में सीईपीआई अंतर्गत आने वाली कम्पनियों को पर्यवारण सुधार के लिए दिये गये कार्यो को पूर्ण करने के प्रगति की जानकारी कम्पनीवार दिया गया।