जिला पदाधिकारी ने किया बुनियाद केन्द्र का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं के विस्तार एवं आधार केन्द्र का किया उद्घाटन*
आज दिनांक 15 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बुनियाद केन्द्र, जहानाबाद के विस्तृत निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा ,लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही फिजियोथेरेपी, वाक् एवं श्रवण चिकित्सा, नेत्र परीक्षण, परामर्श एवं अन्य पुनर्वास सेवाओं का जायजा लेकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बुनियाद केन्द्र में स्वीकृत पदों के अनुरूप रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए विभाग से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही थेरेपी सेवाओं की भी समीक्षा की तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के साथ बुनियाद केन्द्र की सेवाओं का समग्र पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने बुनियाद संजीवनी सेवा को प्रस्तावित रूट प्लान के अनुसार पंचायत स्तर पर नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया तथा इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा बुनियाद केन्द्र परिसर में स्थापित आधार केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने आधार केन्द्र के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बुनियाद केन्द्र में शीघ्र सोलर पैनल अधिष्ठापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, सीएससी (CSC) के कर्मी एवं बुनियाद केन्द्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar