अटेर: मौ पुलिस का खुलासा: कार की किस्त से बचने के लिए दामाद और मृतक के भाई ने की ससुर की हत्या
Ater, Bhind | Aug 6, 2026 भिंड जिले के मौ थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के सगे भाई और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, जहरीली दवा की शीशी, साफी तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक सेकेंडहैंड कार अतर सिंह जाटव के नाम पर खरीदी थी थी जिसकी किस्त से छुटकारा पाने के लिए घटना को अंजाम दिया था