भीलवाड़ा: राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसानों, युवाओं एवं आमजन के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।