करछना: करछना ब्लॉक परिसर में करछना विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सोमवार को करछना ब्लॉक परिसर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को नियुक्ति पत्र वितरण तथा लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में करछना ब्लॉक से जुड़ी 17 जबकि कौंधियारा के 9 आंगनबाड़ी कार्यकतियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।