जगदीशपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक आयोग के सामने मां और पिता का बयान हुआ दर्ज
जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है न्यायिक आयोग के अध्यक्ष ने आज शनिवार को भरत भूषण तिवारी के मां आशा देवी पिता काशीनाथ तिवारी का बयान दर्ज किया गया। आयोग की अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की मौजूदगी में गवाही की प्रक्रिया पुरी की गई।