भितरवार: डीजल भरवा कर भागे कार सवार को पेट्रोल पंप संचालक ने पीछा कर पकड़ा
बिना भुगतान किये ही भगाई कार, सरकारी अस्पताल के सामने लगा जाम। एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा कर बिना भुगतान किये भगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंप संचालक ने उनका पीछा किया और भितरवार में उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछ ताछ शुरू की।