तिरोड़ी: स्वास्थ्य केंद्र में मनाई महाराणा प्रताप जयंती, मरीजों और एनआरसी के बच्चों को फल वितरित
शनिवार की शाम साढ़े 06 बजे राजपुत क्षत्रिय समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बेहद साधारण तरीके से मनाई। इस अवसर पर अस्पताल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प