शाजापुर: गांधी हॉल में प्रभारी मंत्री ने कहा, 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे'
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायन सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आज स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गांधी हॉल शाजापुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।