कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में सड़क पर कीचड़ व गंदे पानी से नगर वासी परेशान, मरम्मत नहीं हो रही
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में तुलसी विद्यालय रोड से निकली सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। सड़क और नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर आ रहा है। मोहल्ले के लोग कीचड़ और बदबू से परेशान हैं।