रमना: रमना में शादी के दो दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, रेल ट्रैक पर मिला शव
Ramna, Garhwa | May 2, 2026 गढ़वा रोड–चोपन रेलखंड पर टंडवा गांव के समीप शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भागोडीह निवासी सूर्यदेव सिंह के 25 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने रेल ट्रैक के बीच शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस और स